sarjikal strike divash

 

उरी पर हुए आतंकी हमले के बाद 2016 में 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर सफल सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। उस समय राष्ट्र प्रेम की एक बड़ी लहर उठी थी और इसकी जमकर तारीफ हुई थी। अब बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाने की तैयारी शुरू कर चुकी है। आने वाले 29 सितंबर को हरियाणा के वह जवान जो सेना में थे और शहीद हो गए, उनका सम्मान करते हुए उनके परिवारिजनों का भी सम्मान किया जाएगा।

sarjikal strike divash