lal bahadur jayanti
लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे हैं। वह अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। देश के प्रति समर्पण और सद्भाव उनकी अलग पहचान थे। शास्त्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया, विशेषकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को याद किया जाता है।
-लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904, मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, एक स्कूल शिक्षक थे और उनकी मां रामदुलारी देवी एक गृहिणी थीं।
-शास्त्री जब केवल डेढ़ वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें कठिनाइयों में पाला। शास्त्री ने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी में प्राप्त की। बाद में वह काशी विद्यापीठ स्नातक के लिए पहुंचे। यहां उन्हें "शास्त्री" की उपाधि दी गई।लाल बहादुर शास्त्री ने महात्मा गांधी के आह्वान से प्रेरित होकर 1920 में असहयोग आंदोलन में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। लाल बहादुर शास्त्री ने नमक सत्याग्रह (1930), भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में भाग लिया और कई बार जेल भी गए।








