जय जय जय बजरंगबली,
तोड़ दे दुश्मन की नली
जय हनुमान
दिन देखे ना रात ये, फेरे माला राम की,
ना परवाह किसी काम की, इन्हें परवाह बस राम की.
जय हनुमान
जय जय जय बजरंगबली,
तोड़ दे दुश्मन की नली
जय हनुमान
दिन देखे ना रात ये, फेरे माला राम की,
ना परवाह किसी काम की, इन्हें परवाह बस राम की.
जय हनुमान
जानते हैं सभी राम सेवक हूँ,
नाम मेरा हनुमान हैं,
बैर करे जो मेरे प्रभु से,
मेरी मुट्ठी में उस दुष्ट के प्राण हैं,
जिनके नाम से जल में पत्थर तैरे,
तू भी तर जाये, रे बन्दे कहा तेरा ध्यान हैं।
दिल चाहे वो सब कुछ देते हैं हनुमान,
करते हर भक्त के पुरे दिल के अरमान
रहो सदा शरणागत तुम इनके चरण में,
जब भी संकट आये आओ इनकी शरण में।
कोई और देव नहीं हनुमान जैसा दूजा,
कर लो मन से तुम हरदम बजरंगी की पूजा
जिस घर होता राम-नाम का जाप हैं,
वहां ना रहता कभी जीवनभर संताप हैं।
सुबह शाम आठो याम यहीं नाम लिए जा,
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा
लिखा था राम नाम वो पत्थर भी तैर गए,
किए राम से जो बैर जीते जी वो मर गए
बस नाम का रसपान ए इंसान किए जा,
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा।
लाल रंग हैं, तन में श्री राम बसे उनके मन में
प्रेम गीत गए जो नाम राम का,
हैं हनुमान वो जो झुके राम के चरण में।
दिल चाहे वो सब कुछ देते हैं हनुमान,
करते हर भक्त के पुरे दिल के अरमान,
रहो सदा शरणागत तुम इनके चरण में,
जब भी संकट आये आओ इनकी शरण में।
मान सम्मान दे, भरे भंडारे,
सालासर बाबा सबकी बिगड़ी सँवारे।
दुष्टो का तो हाल ही बेहाल कर दिया,
जो भी आया दर पे मालामाल कर दिया।
करूं मैं विनती तुमसे बारम्बार,
कर दो प्रभु मेरा तुम बेडा पार,
महिमा तुम्हारी सब भक्त हैं गाते,
नंगे पग तेरे दर पर सब आते।
सच तो ये हैं साहब की, इस देश की पहचान श्री राम और हनुमान से हैं, किसी बाबर या हुमायूँ से नहीं। जय श्री बालाजी
एक ही नारा – एक ही नाम,
जय श्री राम – जय श्री राम।
हे हनुमान तुम हो सबसे बेमिसाल,
तुमसे आँख मिलाये किसकी है मजाल,
सूरज को पल में निगला अंजनी के लाल,
मूरत तेरी देखकर भाग जाये काल.
जय श्री बालाजी
पैरों में बांधे घुँघरू, नाचे हनुमाना,
कहते हैं सब लोग इनको श्री राम का दीवाना
जहाँ भी होता है कीर्तन प्रभु श्री राम का,
वहीँ लगता है पहरा हमारे वीर हनुमान का.
जय श्री बालाजी